{"_id":"672dea4c13200fd38009ee2f","slug":"shatchandi-mahayagya-in-adibadari-temple-from-12-karnpryag-news-c-48-kpg1001-110300-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आदिबदरी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आदिबदरी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ 12 से
Fri, 08 Nov 2024 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 08 Nov 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी। धर्म प्रसार समिति की ओर से आगामी 12 नवंबर से 16 नवंबर तक आदिबदरी मंदिर में राजराजेश्वरी पूजन शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य जगदंबा प्रसाद खंडूड़ी ने बताया कि आचार्य सुनील खंडूडी के सानिध्य में राजराजेश्वरी पूजन शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत स्वस्ति प्रार्थना, गणपति पूजन, रुद्राभिषेक, शृंगार पूजन किया जाएगा। संवाद
गौचर और कर्णप्रयाग से धारा 163 हटाई
कर्णप्रयाग। बीते 15 अक्तूबर को गौचर में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद प्रशासन की ओर से गौचर और कर्णप्रयाग में लगाई गई धारा 163 को बृहस्पतिवार देर शाम को हटा दिया गया। प्रशासन ने यह धारा 10 नवंबर तक लगाई थी। 15 अक्तूबर को गौचर में दो अलग-अलग समुदाय के व्यापारियों के बीच विवाद हो गया था जो बाद में मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने बाजार में प्रदर्शन किया और विरोध जताया। मामला बिगड़ता देख प्रशासन ने यहां धारा 163 लगा दी थी। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि गौचर और कर्णप्रयाग में 10 नवंबर तक धारा 163 लगाई गई थी जिसे पुलिस रिपोर्ट के बाद बृहस्पतिवार को देर शाम हटा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि गौचर और कर्णप्रयाग में अब माहौल सौहार्दपूर्ण है। संवाद