फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Severe cold is falling in Badrinath, water started freezing

Chamoli News: बदरीनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, जमने लगा पानी

Thu, 28 Nov 2024 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 28 Nov 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Severe cold is falling in Badrinath, water started freezing
बदरीनाथ में तापमान शून्य होने पर छतों में जमा पाला। स्रोत जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के कारण तापमान माइनस में पहुंच रहा है। यहां छतों से टपकने वाला पाला व नालियों का पानी भी जम रहा है। मकानों की छतों पर सुबह बर्फ लटकती रहती है।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से यहां आम लोगों की आवाजाही बंद है। वहीं धाम में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। रात को तापमान माइनस 4 से 5 डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे यहां बहने वाली नालियों का पानी और छतों से गिरने वाला पाला जम रहा है। धाम में इस समय मास्टर प्लान का काम करने वाले मजदूर और सुरक्षा कर्मी ही मौजूद हैं। दोपहर में धूप खिलने पर कुछ राहत तो है लेकिन दोपहर में भी ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी है। इससे वहां रहने वाले मजदूरों व सुरक्षा कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed