फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Several hectares of agricultural land destroyed due to heavy rains in Auli

औली में भारी बारिश से कई हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह

Thu, 24 Jun 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Several hectares of agricultural land destroyed due to heavy rains in Auli
औली क्षेत्र में अतिवृष्टि से औली, एटी और गौर सिंह नाला उफान पर आ गए। इससे कई हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई। वहीं, एटी नाले में उफान से मलारी हाईवे पर करीब 70 मीटर तक मलबा आ गया, जिससे कुछ घंटे के लिए हाईवे बंद रहा। करीब दो घंटे तक हुई भारी बारिश से जोशीमठ में लोगों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम औली में बारिश शुरू हुई। भारी बारिश से तीन नाले उफान पर आ गए और पानी व मलबा खेतों में जा घुसा। मलबे के कारण कई रास्ते भी बंद हो गए। नाले के पानी से हुए भू-कटाव से जोशीमठ, सुनील व अन्य मोहल्लों में कई मकान खतरे की जद में आ गए। जबकि जोशीमठ से लौट रहे लोगों को स्थानीय युवकों ने नाला पार करवाया। अतिवृष्टि की सूचना पर रात को ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। नायब तहसीलदार प्रदीप नेगी, राजस्व निरीक्षक विजय सिंह डुंगरियाल ने स्थिति का जायजा लिया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रात करीब 12 बजे हाईवे को खोल दिया। उधर, बृहस्पतिवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने भी मौके पर जाकर वहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed