{"_id":"5dc1a71a8ebc3e5b330af169","slug":"seven-shopkeepers-challaned-for-spreading-dirt-karnpryag-news-drn3250584127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों का चालान
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने देवतोली, सिमली और कर्णप्रयाग बाजार में छापेमारी अभियान चलाकर गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों का 6500 रुपये का चालान किया। वहीं कार्रवाई पर दुकानदारों और लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बाजारों में सफाई व्यवस्था चौपट है और पालिका चालान कर परेशान कर रही है। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को कस्बों और बाजारों में नियमित सफाई करवाने को कहा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा, सफाई निरीक्षक नितिन सती, पंकज सती, विनोद बरमोला व देवेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने देवतोली, सिमली व कर्णप्रयाग में सब्जी व अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने पर पालिका के अधिकारियों ने सात दुकानदारों का चालान किया। इस पर गुस्साए दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कहा कि पालिका ने नगर के सारे दूषित नाले पिंडर व अलकनंदा नदियों में छोड़े हैं। बाजारों में बनाए गए शौचालयों की नियमित सफाई नहीं की जाती है और अपर बाजार जाने वाले रास्ते में गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। जयदीप गैरोला व दीपक ने कहा कि सिमली और देवतोली में बाजार में सफाई व्यवस्था के बुरे हाल हैं। नालियों में गंदा पानी जमा हो रखा है। लेकिन इस ओर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। पालिका दुकानदारों का अनावश्यक चालान कर उन्हें परेशान कर रही।