फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seema Darshan Centers to be built in Rimkhim and Barahoti: CM

रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र : सीएम

Mon, 01 Jun 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 01 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Seema Darshan Centers to be built in Rimkhim and Barahoti: CM
फोटो
विज्ञापन

एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी

ज्योतिर्मठ। नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह अल्ट्रा रन युवाओं के अदम्य साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस दौरान सीएम ने बार्डर टूरिज्म को विकसित करने के उद्देश्य से रिमखिम और बड़ाहोती में सीमा दर्शन केंद्र का निर्माण करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ रिवर्स पलायन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। कहा कि नीती क्षेत्र में होम स्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 हो गई है जो क्षेत्र में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं का प्रमाण है। अब यह अभियान रुकेगा प्रदेश की हर सीमांत घाटी तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम ने चमोली के नीती, मलारी, कोषा, फरकिया, बांपा, गुरगुटी, कैलाशपुर व महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास करने, घाटी के विभिन्न गांवों व प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज एवं व्यू प्वाइंट विकसित करने, रिमखिम व बाड़ाहोती में बॉर्डर टूरिज्म को विकसित करने के लिए सीमा दर्शन केंद्र बनाने, गमशाली गांव में स्थित दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास करने की घोषणा की। दुप्फूधार मैदान विकसित होने से साहसिक पर्यटन व बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो

75 किमी मैराथन में दिगंबर, चरण, कृष्णा, मीनाक्षी व आशा रहे प्रथम
दो दिन की नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ (चमोली)। नीती घाटी में चल रही ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के तहत दो दिन की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में देश के 27 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 75 किमी मैराथन में दिगंबर, चरण सिंह, कृष्णा, मीनाक्षी व आशा रहे प्रथम।
बीते रविवार को हुई प्रतियोगिता के तहत 75 किमी व 42 किमी की दौड़ आयोजित की गई। वहीं सोमवार को पांच किमी, 10 किमी और 21 किमी की दौड़ हुई। मलारी गांव में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल ने विजेताओं को धनराशि के चेक व स्मृति चिह्न भेंटकर पुरस्कृत किया। 75 किमी ओपन वर्ग में दिगंबर सिंह, अर्जुन प्रधान, विजय सिंह, महिला वर्ग में मीनाक्षी, मीना कुमारी सुब्बा व फलेश्वरी रजवाड़े क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। 75 किमी 50 से अधिक आयु वर्ग में चरण सिंह प्रथम, किशन बढ़वार द्वितीय, रतन सिंह सोनल तृतीय, महिला वर्ग में आशा सिंह प्रथम व कशीरसगरा रमसमिता द्वितीय स्थान पर रही। 75 किमी 60 से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा तमांग प्रथम, महिपाल सिंह द्वितीय और शिवेंद्र सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। 42 किमी ओपन में यश राज, सत्यम, महेंद्र सिंह बिष्ट, महिला वर्ग में दीया, अर्पिता और अंजू, 40 से अधिक आयु वर्ग में सतपाल, महेश यादव, कलम सिंह बिष्ट, महिला वर्ग में मीना कंडारी, सुष्मिता राय और शांति राय, 60 से अधिक आयु वर्ग में थॉमस, मुकेश राणा और सतीश चंद्रा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।


21 किमी ओपन वर्ग में लोकेश कुमार, दीपक रावत, कुलदीप नेगी, महिला वर्ग में प्रिया, निकिता खोलिया और आयुषी, 50 से अधिक आयु वर्ग में दीपेश जोशी, नंदन सिंह व पवन सिंह, महिला वर्ग में अनुदा तमांग, अंजू कुटियाल और इंदिरा दीवान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 10 किमी ओपन वर्ग में सुरेंद्र सिंह, मन्नु सिंह, सज्जन पंवार, महिला वर्ग में पूजा बिष्ट, निशा नेगी और ईशा बर्त्वाल, 60 से अधिक आयु वर्ग में दलबीर सिंह, गोविंद कुमार, सतीश चंद्र चौहान जबकि पांच किमी 18 साल से कम आयु में हर्षित यादव, आयुष कुमार, शिवम भुजवाण, महिला वर्ग में रेखा, भावना रावत, राधिका जबकि ओपन वर्ग में प्रकाश भट्ट, मो. अशरफ, मो. क्वासम महिला वर्ग में अर्पित सैनी, वाई. तिमनाह और अनिता चौहान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा, पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




-----------

1100 से अधिक ने किया प्रतिभाग
- प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 1100 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। 75 किमी अल्ट्रा रन में 160 ने, 42 किमी में 155 वहीं 21 किमी में 215 ने 10 किमी में 210 और पांच किमी फन रन में 260 ने प्रतिभाग किया। अब दो जून को अंतिम दिन गमशाली से मलारी के बीच 30 किमी की एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता होगी। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed