फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seeing his desolate village, the soldier cried

अपने उजड़े गांव को देख फफक कर रो पड़ा फौजी

Sun, 26 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Seeing his desolate village, the soldier cried
हाट गांव में अपने मकान के मलबे को निहारता सेना का जवान आशीष। - फोटो : GOPESHWAR
कुछ दिन पहले एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद तैनाती स्थल पंजाब लौटे सेना के जवान आशीष हटवाल को जब घर से सूचना मिली कि उनके हाट गांव में मकान को ध्वस्त कर दिया गया है तो आशीष से रहा नहीं गया और वह रविवार को घर पहुंच गया। जब वह अपने गांव पहुंचा तो गांव के मंजर को देख भावुक हो उठा और आंसू आ गए।
विज्ञापन

देखा कि गांव में सभी मकान ध्वस्त पड़े थे और उनके मकान के आगे सिर्फ मलबे का ढेर पड़ा है। वह अपनी मां नर्वदा देवी और सगे-संबंधियों के गले लिपटकर फफक फफककर रोने लगा। आशीष नर्वदा देवी का इकलौता बेटा है और अब नवंबर माह में उसकी शादी है। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल का कहना है कि टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई की है। ग्रामीणों को संभलने का मौका भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी से तीन अक्तूबर तक का समय मांगा गया था, लेकिन कंपनी की ओर से ग्रामीणों के साथ बेहद गलत किया है। गांव के छोटे-छोटे देवालयों को भी तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताएंगे समस्याएं
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हाट गांव के परियोजना प्रभावित जल्द ही मुख्यमंत्री से भेंटकर उनके समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जहां प्रभावितों का पुनर्वास किया जा रहा है वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं साथ ही लक्ष्मीनारायण मंदिर और शिवालय के संरक्षण की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि बार-बार आश्वासन देने के बाद भी टीएचडीसी की ओर से ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। कहा कि 22 सितंबर को विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी ने परियोजना प्रभावित हाट गांव के मकानों को ध्वस्त कर दिया था, जिसके बाद से ग्रामीण आंदोलनरत हैं। विधायक महेंद्र भट्ट ने भी टीएचडीसी और चमोली जिला प्रशासन की इस एक तरफा कार्रवाई पर मुख्यमंत्री के सम्मुख नाराजगी जताई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed