{"_id":"611a956f8ebc3e42f1301b5c","slug":"schools-open-from-class-6-to-8-karnpryag-news-drn3876254191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुले
विज्ञापन
देवाल के ल्वाणी में संचालित जूनियर की कक्षाएं।
- फोटो : KARNPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय बाद आखिरकार कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल भी खुल गए। पहले दिन जिलेभर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कुल उपस्थिति 64 प्रतिशत दर्ज की गई। स्कूलों ने छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।
जिला शिक्षाधिकारी बेसिक एसएस बिष्ट ने बताया कि जिले में जूनियर स्तर के सभी स्कूल खुल गए हैं। सरकार के निर्देश पर सोमवार से कक्षा 6 से 8 तक छात्र-छात्राओं की कक्षा में पढ़ाई विधिवत शुरू हो गई है। जिले के विद्यालयों में 11 हजार 988 छात्र-छात्राएं जूनियर स्तर पर पंजीकृत हैं, जिनमें से 7 हजार 712 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को छात्रों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने और कक्षा-कक्षों को नियमित रूप से सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
पहले दिन 64 प्रतिशत बच्चे पहुंचे स्कूल
गोपेश्वर/देवाल। चमोली के विद्यालयों में सोमवार से छठी से आठवीं तक की कक्षाओं का भी संचालन शुरू हो गया। पहले दिन 64 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे।
जिले के सभी 238 विद्यालयों में अब छठी से 12वीं तक कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। नौवीं से 12वीं तक के स्कूल दो अगस्त से खुल गए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने बताया कि छठी से आठवीं तक की कक्षाओं में पहले दिन 64 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। सभी स्कूलों में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन किया जा रहा है। वहीं देवाल ब्लॉक के 30 स्कूलों में पहले दिन 80 प्रतिशत से अधिक बच्चे मास्क पहनकर विद्यालय पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
70 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल
रुद्रप्रयाग। कोरोनाकाल में लगभग डेढ़ वर्ष बाद संचालित जूनियर कक्षाओं के पहले दिन स्कूलों में 65 से 70 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। कई स्कूलों में तो संख्या 35 से 50 फीसदी रही। जिले में संचालित 263 राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में 9582 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने बताया कि अब दिनोंदिन छात्र संख्या में इजाफा होगा। विद्यालयों में सैनिटाइजेशन को लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं।