फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Potholes Galore on Nandaprayag-Nandanagar Road: When Will the Route Improve?

Chamoli News: नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, कब सुधरेगी राह

Tue, 06 Oct 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Potholes Galore on Nandaprayag-Nandanagar Road: When Will the Route Improve?
फोटो-
विज्ञापन


19 किमी सड़क में 15 किमी बदहाल, तीन साल से चल रहा चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य
रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शासन ने 15 अक्तूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा तय की है, लेकिन नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क के सुधारीकरण की फिलहाल कोई स्पष्ट समय सीमा तय नहीं है। 19 किलोमीटर लंबी इस सड़क के शुरुआती करीब चार किलोमीटर हिस्से को छोड़ दें तो लगभग 15 किलोमीटर सड़क बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है।
नंदप्रयाग से नंदानगर तक आवाजाही करने वाले लोगों को रोजाना हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर उबड़-खाबड़ सतह और गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना है। पिछले तीन साल से सड़क पर चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य चल रहा है, जिन स्थानों पर चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है, वहां भी सड़क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नंदानगर व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि सेरा, तेफना और नंदानगर के समीप सड़क की हालत बेहद खराब है। लोगों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर सफर करने में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
पहले चार किमी में सुधारीकरण पूरा, आगे पहाड़ कटिंग का काम
नंदानगर सड़क के शुरुआती चार किलोमीटर हिस्से में सुधारीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष हिस्से में पहाड़ कटिंग का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए चेन वाली जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में अभी गड्ढों को भरना संभव नहीं है। करीब छह माह बाद सड़क का चौड़ीकरण पूरा होने के बाद डामरीकरण कराया जाएगा।
अनूप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि कर्णप्रयाग, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article