{"_id":"5f8334908ebc3e5be4509d7d","slug":"school-operators-angry-over-delay-in-recognition-of-private-schools-karnpryag-news-drn3587613188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विद्यालयों को मान्यता में की जा रही देरी पर भड़के स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी विद्यालयों को मान्यता में की जा रही देरी पर भड़के स्कूल संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संगठन की बैठक में स्कूलों को मान्यता देने में अनावश्यक की जा रही देरी पर नाराजगी जताई गई। साथ ही चुनाव अधिकारी जगदीश बहुगुणा की देखरेख में नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर मनीष डिमरी को अध्यक्ष चुना गया।
संगठन के संरक्षक जगदीश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग निजी विद्यालयों को मान्यता देने में उनका उत्पीड़न कर रहा है। कहा कि किसी स्कूल को जिला शिक्षा अधिकारी तुरंत मान्यता दे रहे हैं, जबकि कई स्कूलों को अनावश्यक चक्कर कटवाए जा रहे हैं। विद्यालय संचालकों ने आक्रोश जताया कि सरकार ने विद्या भारती के शिक्षकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी, लेकिन निजी स्कूलों के शिक्षकों को दरकिनार कर दिया। साथ ही आरटीई की प्रतिपूर्ति की धनराशि भी सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है। बैठक में गठित हुई कार्यकारिणी में मनीष चौहान को उपाध्यक्ष, हरपाल सिंह को सचिव, एमएस राणा को कोषाध्यक्ष, सुभाष चमोली को मीडिया प्रवक्ता बनाया गया। इस दौरान अरुण मैठाणी, नंदन बिष्ट, हरीश जोशी, दिनेश देवली, सुरेश उनियाल, भरत रावत हरीश नेगी, जगमोहन बिष्ट, रमाकांत उनियाल, मदन सिंह व अवतार सिंह, सुरेश कुनियाल, रोश पुरोहित, संजय सती, जगमोहन बिष्ट मौजूद थे।