तीन दिनों से बंद प्राथमिक विद्यालय सेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय सेंज तीन दिनों से बंद है। बच्चे स्कूल आ रहे हैं और खेलने कूदने के बाद वापस घर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग पर स्कूल संचालन को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
ग्राम प्रधान दीपा देवी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष भवान सिंह, अभिभावक शूरवीर सिंह, हरीश सिंह, गजे सिंह, योगेंद्र सिंह, अशोक सिंह आदि का कहना है कि सिलंगी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सेंज शनिवार से अभी तक नहीं खुला है।
ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में 25 बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन शनिवार से विद्यालय पर ताला लटकने के चलते बच्चे सुबह तैयार होकर स्कूल जा रहे हैं और कुछ देर खेलने के बाद घर लौट रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को संकुल समन्वयक शिव सिंह नेगी ने विद्यालय का निरीक्षण किया तो स्कूल बंद मिला। शिव सिंह नेगी ने बताया कि स्कूल में तैनात शिक्षिका 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अवकाश पर है, जिस पर प्राथमिक विद्यालय डोंठला से व्यवस्था की गई थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा।
मंगलवार को स्कूल भी नहीं खुला। डोंठला के संकुल समन्वयक दिनेश टम्टा ने बताया कि डोंठला में जिस अध्यापक को सेंज भेजने के आदेश जारी किए गए वह पहले से ही अवकाश पर था। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल बंद की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर वेतन रोकने और अन्य कार्रवाई की जाएगी।