{"_id":"57f7d54b4f1c1b943426f5dd","slug":"sanitation-pitain-got-the-message-cards-after-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों को पिठाईं के बाद मिला स्वच्छता संदेश कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों को पिठाईं के बाद मिला स्वच्छता संदेश कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। उन्होंने गोपेश्वर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर यहां बारातियों को पिठाईं के साथ ही स्वच्छता संदेश कार्ड भी दिया। उन्होंने बारातियों से आह्वान किया कि वे गांवों में ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात नौ बजे जैसे ही गोपेश्वर गांव की एक बारात गोपीनाथ मंदिर के समीप रामलीला मैदान में पहुंची तो वहां मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी स्वच्छता संदेश कार्ड लेकर पहुंच गए। उन्होंने शादी समारोह के मुखिया से बातचीत कर बारातियों को पिठाईं के साथ स्वच्छता कार्ड बांटने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
इस पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार ने सहमति जताई। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने जहां बारातियों को पिठाईं दी तो सीडीओ ने उन्हें स्वच्छता संदेश कार्ड दिया। सीडीओ की इस मुहिम को शादी समारोह में हर किसी ने सराहा।
विज्ञापन
दूल्हा प्रदीप डिमरी और दुल्हन रोशनी सती ने कहा कि प्रशासन की इस मुहिम से संपूर्ण चमोली जनपद जल्द ही खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। सीडीओ मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि गांव-गांव में भी ब्लाक अधिकारियों के माध्यम से शादी समारोह में स्वच्छता के कार्ड बांटे जा रहे हैं। संपूर्ण जिले में करीब एक लाख लोगों को कार्ड के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने का लक्ष्य है।
सचिन तेंदुलकर कर चुके हैं घिल्डियाल
चमोली के सीडीओ मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में जनपद का विकास विभाग अभी तक जोशीमठ, दशोली और देवाल ब्लॉक को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) कर चुका है। बीते अगस्त माह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीडीओ को स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर व पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सम्मानित भी कर चुके हैं।
सीडीओ ने आगामी दिसंबर माह तक संपूर्ण चमोली जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा है।