फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sahil and Anju first in 10 km cycling competition

Chamoli News: 10 किमी की साइकिलिंग प्रतियोगिता में साहिल और अंजू प्रथम

Wed, 26 Nov 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 26 Nov 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
Sahil and Anju first in 10 km cycling competition
फोटो
विज्ञापन

देवाल। लोहाजंग में पूर्व विधायक स्व. शेरसिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन व विकास मेले में प्रकाश कला मंच, ममंद व शिक्षण संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हुई 10 किमी की साइकिलिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में साहिल व महिला वर्ग में अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के चौथे दिन ममंद बांक, बानुड़ी, वाण, राइंका मुंदोली, जूहा सुया, बांक, कन्या जूनियर हाॅईस्कूल मुंदोली व राइडर क्लब मुंदोली ने हाय तेरी रुमाला, गुलाबी मुखड़ी..., धरती हमारा गढ़वाल की..., पंच प्रयाग इखी छन...., किंगर का झाला घुघती..., झन दिया बौज्यू छाना बिलौरी..., नंदा तेरी जात कैलाश लीजुला सजधज... समेत कई लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किए। मेले के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कर्णप्रयाग के नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शाह ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से हमारी संस्कृति का प्रचार- प्रसार होता है। समारोह में मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. हरपाल नेगी, व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा, प्रताप राम, बीडीसी मेंबर लक्ष्मी देवी, बीर सिंह बिष्ट, कलम बिष्ट, कै. दुलीराम, कै. मेहरवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed