{"_id":"69dcd93410489d326c013301","slug":"sagar-of-gauchar-became-executive-assistant-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122735-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर के सागर बने एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर के सागर बने एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट
Mon, 13 Apr 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गौचर। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेबल (एसएससी-सीजीएल) परीक्षा पास कर सागर सिंह नेगी (22) का चयन जीएसटी विभाग में एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर हुआ है।
मूल रूप से पोखरी ब्लाॅक के क्वींठी गांव निवासी सागर नेगी वर्तमान में राजस्थान के अलवर जिले में आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। एसएससी परीक्षा से सैन्य बलों में सम्मानित पदों पर काबिज होना उनका जुनून रहा है। इससे पहले वह एसएससी के माध्यम से सीआरपीएफ में छह माह तक सब इंस्पेक्टर रहे। फिर एसएसटी परीक्षा पास कर आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर बने। सागर की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गौचर से हुई। उन्होंने गढ़वाल विवि से बीएससी स्नातक किया। उनके पिता पान सिंह नेगी आईटीबीपी से वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हैं जबकि सागर की माता इंदु नेगी गृहणी हैं। उनका परिवार नगर में निवासरत है। उनके चयन पर विधायक अनिल नौटियाल, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, ग्राम प्रधान क्वींठी मुकेश रावत, वार्ड सभासद चैतन्य बिष्ट, हरीश मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद