{"_id":"611525d58ebc3e7526777589","slug":"sadhu-had-killed-the-person-in-an-altercation-karnpryag-news-drn3872786117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में साधू ने थी व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में साधू ने थी व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेपड़ों गांव के बेतालेश्वर शिव मंदिर में हुए हत्याकांड के आरोपी साधू को पुलिस ने ग्वालदम के पास से गिरफ्तार किया। साधू ने हत्या की बात कबूल की है। साधू ने बताया कि किसी बात पर उसकी महिपाल से बहस हो गई थे, जिसे बाद साधू ने चिमटे, लाठी और त्रिशूल से उसे लहूलुहान कर दिया था, जिससे बाद उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
बुधवार को चेपड़ों गांव के बेतालेश्वर शिव मंदिर में कुटिया के बाहर महिपाल सिंह बिष्ट (43) ग्राम-चेपडों का शव खून से लथपथ मिला था। थराली थानाध्यक्ष ध्वजबीर सिंह पंवार ने बताया कि शव पर जगह-जगह चोट के निशान थे। मामले में मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह ने मंदिर में रह रहे एक साधू बाबा पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। इस पर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को 64 वर्षीय साधू उदय गिरी महाराज को ग्वालदम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साधू ने महिपाल सिंह की हत्या करना कबूल लिया है। साधू ने बताया कि महिपाल सिंह से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर महिपाल सिंह ने उन पर प्रहार करने की कोशिश की तो उत्तेजित होकर साधू ने चिमटे, लाठी और त्रिशूल से महिपाल सिंह को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और वहां से चला गया। थानाध्यक्ष पंवार ने कहा कि आरोपी साधू उदयगिरी महाराज को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
साधू का देवाल में था डेंटल क्लीनिक
बताया जा रहा है कि साधू सात-आठ साल से थराली व देवाल क्षेत्र में रह रहा था। पहले देवाल में साधू का डेंटल क्लीनिक भी था और सात अगस्त को ही वह चेपड़ों मंदिर में आकर रह रहा था।