{"_id":"6b06d44e64d7b551800cec3c","slug":"rs-1-crore-distributed-to-farmers-at-a-loan-fair-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-122111-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ऋण मेले में किसानों को बांटे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ऋण मेले में किसानों को बांटे एक करोड़ रुपये
Wed, 25 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
पोखरी में जिला सहकारी बैंक की ओर से आयोजित किया गया ऋण वितरण मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली) विकासखंड पोखरी के सभागार में जिला सहकारी बैंक की ओर से कृषि ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। इसमें काश्तकारों को करीब एक करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।
बुधवार को आयोजित मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजी देवी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को कृषि और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है जिससे वे खेतीबाड़ी को बेहतर बनाने के साथ ही स्वरोजगार भी अपना सकें। उन्होंने घस्यारी योजना, सौर ऊर्जा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से इनका लाभ उठाने की अपील की। बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक के माध्यम से किसान आसानी से स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। बैंक अध्यक्ष ने बताया कि मेले में करीब एक करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, वीर सिंह कंडारी, सहायक निबंधक रणजीत सिंह सहित विभिन्न समितियों के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।