फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   route jammed Snow on Joshimath-Auli tourists upset

बर्फबारी से जोशीमठ-औली मार्ग पर जाम, पर्यटक परेशान, जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 05 Jan 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
route jammed Snow on Joshimath-Auli  tourists upset
औली में बर्फबारी के बाद दिख रहा खूबशूरत नजारा। - फोटो : GOPESHWAR
औली में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद देर रात जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जाम और ठंड से परेशान पर्यटक पैदल ही जोशीमठ की ओर निकल पड़े। रविवार सुबह मौसम साफ होने पर ही मार्ग पर फंसे वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद औली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। दिनभर बर्फ का आनंद लेने के बाद पर्यटक रात को जोशीमठ आने लगे तो क्वाण बैंड के पास जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार औली तक लग गई। पर्यटकों के वाहन सड़क पर आड़े तिरछे हो गए। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जाम नहीं खुल पाया, जिससे पर्यटक परेशान रहे। कड़ाके की ठंड के बीच जाम खुलने का इंतजार कर रहे पर्यटक देर रात को पैदल ही जोशीमठ आ गए। रविवार सुबह मौसम साफ होने पर ही जाम खुल पाया।
विज्ञापन

जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल नेगी का कहना है कि शनिवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होने से जाम की समस्या हो गई थी। मार्ग को वन वे किया गया है। टीवी टावर से औली तक वाहनों को छोड़ने में कम से कम 15 मिनट का गैप दिया जा रहा है, ताकि फिर से जाम की स्थिति पैदा न हो सके। मार्ग पर पाला जमने से वाहन फंस रहे हैं, इसलिए वन वे व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भारी संख्या में पहुंचे पर्यटक
शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम खुलने पर बर्फ का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे। रोपवे भी पूरे दिन फुल रहा। रोपवे से टिकट नहीं मिलने से कई पर्यटक पैदल ही औली पहुंचे।

औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।

औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed