{"_id":"5800e0524f1c1b1a5428e504","slug":"roop-tourist-killed-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपकुंड ट्रैक पर पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपकुंड ट्रैक पर पर्यटक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ देवाल (कर्णप्रयाग)।
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपकुंड से बगुवाबासा के ट्रैक पर एक पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन और वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने बताया कि 12 अक्तूबर को द हिमालयन कंपनी के माध्यम से 23 पर्यटकों की टीम रूपकुंड ट्रैक पर गई थी।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार रूपकुंड से 500 मीटर पहले ग्रुप के सदस्य विनय त्रिपाठी की मौत हो गई। बिष्ट ने बताया कि मृतक मुंबई निवासी थे और एलआईसी में कार्यरत थे। एसडीएम सीएस डोभाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन