{"_id":"64bfb24ef83d2d13cc0b6ded","slug":"rock-fell-on-tharali-dungri-road-100-meters-collapsed-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-786-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली-डुंगरी सड़क पर गिरी चट्टान, सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली-डुंगरी सड़क पर गिरी चट्टान, सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त
Tue, 25 Jul 2023 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 25 Jul 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
चट्टान का मलबा प्राणमति नदी में गिरने से कुछ समय के लिए रुका बहाव
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। थराली-डुंग्री-घाट सड़क पर चट्टान गिरने से सड़क का 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऐसे में 15 गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सड़क पर चट्टान करीब 300 मीटर ऊपर से टूटकर आई और मलबे के साथ प्राणमति नदी में जा गिरी। इससे कुछ समय के लिए प्राणमति नदी का बहाव रुक गया और नदी में झील बन गई। ऐसे में थराली सहित नदी के पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद नदी से पानी का रिसाव शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
सोल पट्टी को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क बंद होने से 15 गांव के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। लोग जंगलों और चट्टानों से 10 किमी पैदल दूरी नापकर थराली पहुंच रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना फस्वार्ण, प्रधान संघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह, नवीन मिश्रा, दीपा मिश्रा, महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, चरण सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क नहीं खोली तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं पीएमजीएसवाई थराली के सहायक अभियंता विरेंद्र भंडारी का कहना है कि चट्टान गिरने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया है। दो जेसीबी सड़क खोलने के लिए लगाई गई हैं।