फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rituals performed for the prosperity of the area and better harvest

Chamoli News: क्षेत्र की खुशहाली, बेहतर फसल के लिए किया अनुष्ठान

Wed, 31 Jul 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 31 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Rituals performed for the prosperity of the area and better harvest
फोटो
विज्ञापन

द्रोणागिरी पर्वत देवता और भूमियाल देवता की विभिन्न पूजाएं की
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। सीमांत गांव द्रोणागिरी में क्षेत्र की खुशहाली, पशु संपदा और बेहतर फसल के लिए तीन दिवसीय वास्तु पूजा अनुष्ठान हुआ। गांव में द्रोणागिरी पर्वत देवता और भूमियाल देवता की विशेष पूजाएं की गईं। इसमें शामिल होने के लिए भोटिया जनजाति के प्रवासी ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग किया। भूमियाल देवता ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

द्रोणागिरी गांव में 115 परिवार रहते हैं। गांव में प्रत्येक तीन साल में क्षेत्र की खुशहाली, पशु संपदा और बेहतर फसल के लिए वास्तु पूजा होती थी लेकिन गांव से पलायन होने और गांव में कम संख्या के कारण पिछले 35 साल से इस पूजा का आयोजन नहीं हुआ था। दो साल पहले कई ग्रामीणों को कोरोना हुआ जिसके बाद द्रोणागिरी पर्वतराज और भूमियाल देवता ने तीन दिवसीय वास्तु पूजा अनुष्ठान करने की इच्छा जताई थी। अपने आराध्य देवताओं को दिए वचन के अनुसार सावन माह में ग्रामीणों ने यह अनुष्ठान किया। आचार्य पंडित अनसूया प्रसाद पंत ने द्रोणागिरी और भूमियाल देवता की संकल्प पूजा की। इस मौके पर अवतारी पुरुष दीवान सिंंह, धन सिंह कुंवर, रघुनाथ सिंह, बचन सिंह, बाग सिंह कुंवर, नंदन सिंह, धीरज कुंवर, उदय सिंह, अजब सिंह, भागी देवी, जानकी देवी, अंजू, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed