{"_id":"86fd0d25da1d6cc1a5ab4c35608932f9","slug":"restriction-on-alcohal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में शराब पिलाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में शराब पिलाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 27 Jan 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाडुली और पपड़ियाणा मोहल्ले की महिलाओं ने मोहल्लों में होने वाले किसी भी समारोह में शराब परोसने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। महिलाओं ने डीएम को भी ज्ञापन सौंपकर जिला आबकारी विभाग को शराब के विरोध में चेकिंग अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में भी पाडुली और पपड़ियाणा की महिलाओं ने शराब के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया था। शुरुआत में महिलाओं को शराबियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन एक माह की मुहिम के बाद इसका असर भी देखने को मिला था। अब क्षेत्र में दोबारा शराब की प्रवृति बढ़ गई है।
विज्ञापन
अनीता नेगी, कुंती, विलेश्वरी देवी, सुलोचना देवी, लीला देवी, शिव देई, कौशल्या, सुभागा, उर्मिला और दुर्गा देवी का कहना है कि समारोह में शराब परोसने पर संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही शराब पीकर मोहल्ले में आने वाले के परिवारों से अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि शराब के विरोध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है और क्षेत्र में शराब का बोलबाला है तो इसे दिखवाया जाएगा।