{"_id":"a8d2cda0ef11823364b6f8b8a7692bb1","slug":"restriction-on-alcohal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडडुंग्रा गांव में शराब पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडडुंग्रा गांव में शराब पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कुनेथ के कुंडडुंग्रा गांव में समाज में बढ़ती कुरीतियों को समाप्त करने और गांव में सामाजिक कार्यों के लिए महिला मंगल दल का गठन किया गया।
विज्ञापन
कुंडडुंग्रा गांव की महिलाओं ने बैठक कर महिला मंगल दल का गठन करते हुए मीरा देवी बिष्ट अध्यक्ष, मंजू रावत उपाध्यक्ष, सुशीला देवी सचिव, सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सामूहिक और व्यक्तिगत कार्यों में शराब पीने और पिलाने वालों पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड और सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि शादी और अन्य समारोहों में शराब के बढ़ते प्रचलन से माहौल खराब हो रहा है। इसका दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है।
कहा गया कि महिलाओं की ओर से प्रत्येक माह में गांव और मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सरस्वती देवी, मथुरा देवी, काश्मीरा देवी, घोरी देवी और लीला देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।