फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   High schools in Vijaysain and Pindwali upgraded.

Chamoli News: हाईस्कूल विजयसैंण और पिंडवाली का हुआ उच्चीकरण

Wed, 26 Aug 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 26 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
High schools in Vijaysain and Pindwali upgraded.
आदिबदरी। तहसील के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयसैंण और पिंडवाली को इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किया गया है। इस घोषणा से दोनों गांवों और आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इन स्कूलों से जुड़े सात से अधिक गांवों के बच्चों को अब अपने नजदीकी विद्यालय में ही 12वीं तक शिक्षा मिलेगी। छात्रों को अब दूर के विद्यालयों में पैदल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिंडवाली के कक्षा 11 के 16 विद्यार्थियों को 10 किलोमीटर पैदल चलकर देवलकोट जाना पड़ता था। अब हाईस्कूल पिंडवाली के 32 विद्यार्थी अगले वर्ष गांव में ही इंटर की पढ़ाई कर सकेंगे। इसी तरह विजयसैंण के 33 विद्यार्थियों को भी अब 10 से 20 किलोमीटर पैदल कांसुवा नहीं जाना पड़ेगा। पिंडवाली के प्रधानाचार्य नगेन्द्र कुमार और विजयसैंण के प्रधानाचार्य नंद लाल आर्य ने भी इस पर खुशी जताई। वहीं कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि विजयसैंण और पिंडवाली हाईस्कूल को उच्चीकृत कर इंटर कर दिया गया है। अगले वर्ष से इन विद्यालयों में इंटर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed