फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Responsibility handed over for Diamond Jubilee of Primary Gabani School

Chamoli News: प्राइमरी गबनी स्कूल की हीरक जयंती के लिए सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 12 Dec 2024 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Dec 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Responsibility handed over for Diamond Jubilee of Primary Gabani School
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक के गबनी प्राइमरी स्कूल को अगले वर्ष 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसको देखते हुए स्कूल की ओर से हीरक जयंती का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के आयोजन के ग्रामीणों ने समिति बनाकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस स्कूल से पढ़े हुए और कर्नल बीरेंद्र सिंह रावत को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

गबनी के पूर्व प्रधान और आयोजन समिति के सदस्य धीरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वर्ष 1950 में स्थापित स्कूल 2025 में 75 साल पूरे करेगा। यहां पढ़े हुए कई छात्र-छात्राएं आज देश सेवा से लेकर अन्य सरकारी और निजी संस्थानों से सेवानिवृत्त हो गए हैं। साथ ही कई लोग अभी सरकारी और गैरसरकारी सेवाओं में हैं। बताया कि समिति विद्यालय की हीरक जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रही है। आयोजन समिति में रिटायर प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह रावत को अध्यक्ष, सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट चंद्र सिंह रावत को सचिव मनोनीत किया गया है। प्रधानाध्यापिका बिमला रावत का कहना है कि अभी 10 बच्चे स्कूल में अध्ययनरत हैं। यहां दो शिक्षिकाएं सेवाएं दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed