फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Resource cooperative societies elections concluded

Chamoli News: साधन सहकारी समितियों के चुनाव संपन्न

Thu, 20 Nov 2025 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Nov 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Resource cooperative societies elections concluded
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/आदिबदरी।/गैरसैंण/नारायणबगड़/देवाल। बृहस्पतिवार को चमोली जिला साधन सहकारी समितियों के चुनाव हुए। कर्णप्रयाग के साधन सहकारी समिति सिमली में आयोजित निर्वाचन में दीप चंद्र डिमरी अध्यक्ष और किरन रावत को निर्विरोध उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साधन सहकारी समिति नैणी में पवन रावत अध्यक्ष और कमला भंडारी उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। वहीं साधन सहकारी समिति आदिबदरी के चुनाव में देवेश्वरी देवी अध्यक्ष और नरेश बरमोला को निर्विरोध उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। साधन सहकारी समिति गैरसैंण में हेमलता, मेहलचौंरी में अवतार मढ़वाल, रोहिड़ा में कुंवर सिंह, माईथान मेंं अवतार सिंह बिष्ट को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साधन सहकारी समिति नारायणबगड़ में रामानंद भट्ट, असेड़ सिमली में सावित्री देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जबकि साधन सहकारी समिति देवाल में प्रदीप मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed