{"_id":"62f12d67919de0057c4cd3a1","slug":"rescued-the-injured-tourist-in-the-valley-of-flowers-gopeshwar-news-drn4194865137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valley Of Flowers: पैर फिसलकर खाई में गिरा पश्चिम बंगाल का पर्यटक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valley Of Flowers: पैर फिसलकर खाई में गिरा पश्चिम बंगाल का पर्यटक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने पर्यटक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और डंडी की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया पहुंचाया।
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
फूलों की घाटी में पैर फिसलने से एक पर्यटक घायल हो गया जिसे पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना निवासी सुुभाष घोष (43) पुत्र शक्ति घोष साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आया था।
विज्ञापन
Weather: 33 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, धारचूला में भारी भूस्खलन में दबकर कई मवेशी मरे
विज्ञापन
घाटी में पैर फिसलने से वह खाई में गिरकर बेहोश हो गया। सुभाष के साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने पर्यटक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और डंडी की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया पहुंचाया। पर्यटक के पैर में फ्रेक्चर आया है। प्राथमिक उपचार और प्लास्टर लगाकर पर्यटक को हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन