फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Relief: no damage due to snowfall in Badrinath during winter.

राहत : शीतकाल में बदरीनाथ में बर्फबारी से नहीं हुआ कोई नुकसान

Mon, 12 Apr 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Relief: no damage due to snowfall in Badrinath during winter.
बदरीनाथ धाम में इस बार बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां बस अड्डे से लेकर आस्था पथ तक किसी भी दुकान को क्षति नहीं पहुंची है। धाम में एक दो जगह पर ही बर्फ जमी है। जिले के आला अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम के साथ ही यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) औैर एनएच के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा इस बार 18 मई से शुरू हो रही है। यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ हंसादत्त पांडे ने यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ धाम का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि धाम में इस बार बर्फबारी सेे कोई नुकसान नहीं हुआ है। धाम परिसर में कुछेक जगह पर बर्फ है, जो जल्द ही पिघल जाएगी। उन्होंने जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को 15 अप्रैल तक धाम में बिजली और पानी के कनेक्शन वितरित करने के निर्देश दिए। साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य में जुटे बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को यात्रा से पहले हाईवे के डेंजर जोन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने औैर मार्ग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार चन्याल, नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत बदरीनाथ करेगी पार्किंग का संचालन
गोपेश्वर। सीडीओ हंसादत्त पांडे ने देश के अंतिम गांव माणा में बीएडीपी (सीमा क्षेत्र विकास योजना) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। सीडीओ ने माणा गांव के पास नवनिर्मित पार्किंग के संचालन के लिए माणा गांव के साथ एमओयू साइन करते हुए नगर पंचायत बदरीनाथ के माध्यम से पार्किंग का संचालन कराने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नवनिर्मित पार्किंग का अच्छे से संचालन हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुधारीकरण की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग केे निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गोविंदघाट से पुलना तक सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 10 मई से खुल जाएंगे, लिहाजा यात्रा मार्ग को समय पर चाक-चौबंद करने की चुनौती है। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं कार्यों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed