फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Reliance G Live service will start from Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम से शुरू होगी रिलायंस जीओ फोर जी सेवा

Sun, 17 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sun, 17 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Reliance G Live service will start from Badrinath Dham
mobile

उत्तराखंड में रिलायंस जीओ की फोर जी सेवा का शुभारंभ बदरीनाथ धाम से होगा। रिलायंस ग्रुप ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


इन दिनों बदरीनाथ धाम में रिलायंस टावर और इलेक्ट्रिकल रूम की मरम्मत का कार्य चल रहा है। रिलायंस ग्रुप के अधिकारियों ने फोर जी सेवा के शुभारंभ के संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के साथ वार्ता भी की।
विज्ञापन


प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के ज्येष्ठ पुत्र आकाश अंबानी रिलायंस जीओ के चेयरमैन हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद मुकेश अंबानी का बेटे आकाश के साथ बदरीनाथ पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे धाम में आचार्य ब्राह्मणों से आकाश की कुंडली दिखाकर रिलायंस फोर जी के शुभारंभ का दिन निश्चित करेंगे। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में रिलायंस जीओ की फोर जी सेवा का बदरीनाथ धाम से शुभारंभ होगा।

रिलायंस जीओ के स्टेट हेड विशाल अग्रवाल ने भी इस संबंध में उनसे वार्ता की है। बदरीनाथ से रिलायंस जीओ की फोर जी सेवा शुरू होने से यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed