{"_id":"6913294b1b3abd3740069eae","slug":"ranger-team-of-karnaprayag-college-first-in-drama-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-119152-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नाटक में कर्णप्रयाग महाविद्यालय का रेंजर दल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नाटक में कर्णप्रयाग महाविद्यालय का रेंजर दल प्रथम
Tue, 11 Nov 2025 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दल ने रामनगर महाविद्यालय में आयोजित रोवर-रेंजर समागम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 6 से 10 नवंबर तक हुई। दल का नेतृत्व रोवर लीडर डाॅ. हरीश चंद्र रतूड़ी और रेंजर लीडर डॉ. पूजा भट्ट ने किया। प्रतियोगिता में रोवर-रेंजर प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ अनुशासन, टीम भावना और दक्षता का परिचय दिया। इस दौरान हुए नाटक में रेंजर दल प्रथम और रोवर दल ने तृतीय स्थान हासिल किया। झांकी प्रतियोगिता में रोवर और रेंजर दल संयुक्त रूप से द्वितीय रहा। नृत्य में रोवर दल द्वितीय रहा। दल में राहुल, रोहित, सौरभ, आयुष सिंह, आयुष, आयुष्मान, सलोनी, आयशा, नेहा आदि शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद