Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Randoli village of Adibadari will be connected by road

Chamoli News: सड़क से आदिबदरी का रंडोली गांव जुड़ेगा

Thu, 02 Jan 2025 11:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Randoli village of Adibadari will be connected by road

विज्ञापन


आदिबदरी। तहसील आदिबदरी के खेती से रंडोली के लिए स्वीकृत दो किमी सड़क का निर्माण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। सड़क निर्माण का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने किया। सड़क बनने से ग्रामीणों को दो किमी की खड़ी चढ़ाई से निजात मिल जाएगी। साथ ही गैरसैंण और कुमाऊं क्षेत्र से बेनीताल आने वाले पर्यटकों को भी इस सड़क से लाभ मिल सकेगा।

रंडोली गांव और बेनीताल को गैरसैंण से जोड़ने के लिए वर्ष 2012 में सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ लेकिन तब कुल चार किमी सड़क के 2 किमी का निर्माण करने की वित्तीय स्वीकृति मिली जिससे यह सड़क आधी अधूरी रह गई थी। अब शेष दो किमी के निर्माण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत 73.09 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण का काम भी शुरू हुआ। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा के हर वंचित गांव को सड़क से जोड़ने की है।

ममंद अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि सड़क बनने से कुमाऊं और गैरसैंण से बेनीताल आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान विक्रम नेगी, ग्रामीण बादर सिंह, कुंवर सिंह, पुष्कर सिंह, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद नेगी, सरपंच कुंवर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रभु, घमंड सिंह आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed