फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rampage for the post of GIMP President

निर्दलीय प्रत्याशी देवी जोशी की दावेदारी से भाजपा-कांग्रेस में बैचेनी

Mon, 28 Oct 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rampage for the post of GIMP President
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अब मुकाबला रोचक हो गया है। पिंडर क्षेत्र के सूना वार्ड से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी के भी अध्यक्ष के लिए ताल ठोक दी है, जिससे भाजपा और कांग्रेस में बेचैनी का माहौल है। चमोली में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पूर्व से ही पिंडर घाटी का दबदबा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1989 से 1996 तक रामचंद्र उनियाल पिंडर घाटी से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जबकि वर्ष 1996 से 2002 तक इसी घाटी के आनंद सिंह रावत अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 से 2008 तक यहीं के हयात सिंह अध्यक्ष रहे, जबकि वर्ष 2014 में मुन्नी शाह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। मुन्नी शाह के विधायक चुने जाने के बाद भी अध्यक्ष पद पर पिंडर का दबदबा कायम रहा। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस समर्थित पिंडर घाटी की ही रमवती देवी जिला पंचायत अध्यक्ष पर काबिज हुई। इस बार पिंडर घाटी से सात सदस्य जीत कर आए हैं, जबकि घाट ब्लाक से दो और गैरसैंण व कर्णप्रयाग से भी एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं। इन निर्दलीय सदस्यों के साथ सूना वार्ड से जीतकर आए निर्दलीय सदस्य देवी जोशी ने संपर्क कर अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताई है। देवी जोशी ने बताया कि उनको नौ निर्दलीय सदस्यों का समर्थन है। वहीं, भाजपा से योगेंद्र प्रसाद और कांग्रेस से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी का नाम अध्यक्ष की दावेदारी में है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पार्टी के नौ सदस्य जीतकर आए हैं। अन्य सदस्यों से भी संपर्क किया जा रहा है। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट निश्चित रुप से भाजपा की झोली में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed