फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ram Bali, Sugriva assigned to slaughter Pmpapur

राम ने बाली का वध कर सुग्रीव को सौंपा पंपापुर

Mon, 10 Oct 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 10 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ram Bali, Sugriva assigned to slaughter Pmpapur
ramlila - फोटो : अमर उजाला
ज्योति ग्रामोत्थान सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन राम भक्त हनुमान ने रावण की सोने की लंका में आग लगा दी। हनुमान ने माता सीता से भेंट की और भगवान श्री राम की कुशलक्षेम बताई।
विज्ञापन


दूर-दराज के गांवों से ग्रामीण रामलीला देखने के लिए पीपलकोटी पहुंच रहे हैं। रामलीला मंचन के बीच में ही पुलिस विभाग की ओर से आम जनता को ट्रैफिक नियमों और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंचन में सबसे पहले राम-लक्ष्मण माता सीता की खोज में भटकते हुए किस्कंधा पर्वत पर पहुंचते हैं। यहां हनुमान और सुग्रीव की राम से भेंट होती है, जिसके बाद राम बाली का वध कर सुग्रीव को पंपापुर का राजा बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंचन का शुभारंभ नौरख गांव के प्रधान महावीर राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, हरेंद्र पंवार, मनोज कुमार, जगदीश शाह, दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed