फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rajeshwari and Vivek will be the priests of Phulnanarayan temple

Chamoli News: राजेश्वरी और विवेक होंगे फ्यूंलानारायण मंदिर के पुजारी

Thu, 17 Jul 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 17 Jul 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rajeshwari and Vivek will be the priests of Phulnanarayan temple
फोटो--
विज्ञापन

आज खुलेंगे मंदिर के कपाट, देश का एकमात्र विष्णु मंदिर जहां महिला भी होती है पुजारी

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने को लेकर स्थानीय लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार मंदिर में पुजारी की जिम्मेदारी विवेक रावत को और भगवान के शृंगार की जिम्मेदारी राजेश्वरी देवी को सौंपी गई है। यह देश का एकमात्र विष्णु भगवान का मंदिर है जहां महिला पुजारी हैं।

10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। नंदा अष्टमी तक मंदिर के कपाट खुले रहते हैं। भरकी गांव निवासी गुडवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस साल मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी विवेक रावत और महिला पुजारी राजेश्वरी देवी को सौंपी गई है। कुंवर सिंह नेगी, दर्शन सिंह चौहान, मान सिंह, नंदा सिंह नेगी, राजेंद्र पंवार, योगंबर सिंह ने बताया कि कपाट खुलने के समय भेटा, भरकी, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी सहित अन्य गांव के लोग मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed