फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Public protested against the construction of helipad in Ravigram

रविग्राम में हेलीपैड निर्माण का जनता ने किया विरोध

Sun, 06 Jun 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Public protested against the construction of helipad in Ravigram
रविग्राम में खेल मैदान की जगह हेलीपैड निर्माण का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। रविवार को मैदान में हुई स्थानीय लोगों की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने एक सप्ताह में भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद लोगों ने इस संबंध में एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जोशीमठ-नीती हाईवे पर रविग्राम में स्थित खेल मैदान को सरकार हेलीपैड के रूप में विकसित करना चाहती है। सरकार ने यह भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के नाम हस्तांतरित भी कर दी है। इसकी सूचना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। रविवार को खेल मैदान में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि हेलीपैड बनाने के लिए कई अन्य जगह हैं। रविग्राम में सिर्फ खेल स्टेडियम ही बनना चाहिए और जल्द से जल्द भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर पालिका सभासद समीर डिमरी, अमित सती, विक्रम भुजवाण, अंशुल, वीरेंद्र सिंह नेगी, संजय डिमरी, हर्षवर्द्धन भट्ट, हरीश डिमरी, महेंद्र नंबूरी, सौरभ राणा, ललित, आशुतोष सेमवाल, हिमांशु कनवासी और सावन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जोशीमठ। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने रविग्राम में उड्डयन विभाग की भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। विधायक ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय जनता रविग्राम में खेल स्टेडियम निर्माण की मांग कर रही है। 24 मार्च 2019 को तत्कालीन सीएम ने यहां स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की थी। लिहाजा तत्काल इस भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित कर स्टेडियम निर्माण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए, जिससे क्षेत्रीय खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने भी किया विरोध
जोशीमठ। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने भी रविग्राम में हेलीपैड निर्माण का विरोध किया। समिति के संयोजक अतुल सती, नगर पालिका अध्यक्ष/समिति अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार व प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि यदि सरकार ने हेलीपैड निर्माण का निर्णय वापस नहीं लिया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed