फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PTA President walking barefoot to demand the posting of teachers.

Chamoli News: शिक्षकों की तैनाती के लिए नंगे पैर चल रहे पीटीए अध्यक्ष

Sun, 11 Oct 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
PTA President walking barefoot to demand the posting of teachers.
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नैनीसैंण में खाली पड़े प्रवक्ता और सहायक अध्यापक के कई पद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज नैनीसैंण में शिक्षकों की मांग के लिए पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी नंगे पांव चल रहे हैं। उनका यह विरोध बीते 28 सितंबर से चल रहा है। नेगी का कहना है कि शिक्षा विभाग ने यहां दो अतिथि शिक्षकों की तैनाती की लेकिन दोनों ने अब तक ज्वाइन नहीं किया। यदि यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती तो खून से पत्र लिखे जाएंगे।

नैनीसैंण इंटर काॅलेज सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। अभी यहां 162 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मगर इस विद्यालय में रसायन विज्ञान एवं गणित के प्रवक्ता तथा अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं। इसे लेकर अभिभावकों और प्रतिनिधियों ने बीते 18 सितंबर को बीईओ कार्यालय पर तालाबंदी और 28 सितंबर को स्कूली बच्चों के साथ तहसील और बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इसके बाद यहां विभाग ने दो अतिथि शिक्षकों की तैनाती की लेकिन दोनों ने तैनाती नहीं दी। अब 28 सितंबर से 15 दिनों तक पीटीए अध्यक्ष नंगे पांव चल रहे हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारियों आकाश सारस्वत ने बताया कि अगर जल्द नैनीसैंण में शिक्षकों ने तैनाती नहीं दी तो रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं अन्य शिक्षकों के लिए अपर निदेशक और निदेशक स्तर पर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed