फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Provision of live-in relationship and permanent residence is anti-people

Chamoli News: लिव-इन रिलेशनशिप और स्थायी निवास का प्रावधान जनविरोधी

Sun, 16 Feb 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Feb 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Provision of live-in relationship and permanent residence is anti-people
गोपेश्वर में संस्कृति बचाओ पदयात्रा निकालते उक्रांद कार्यकर्ता। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

यूकेडी की पदयात्रा पहुंची गोपेश्वर, प्रावधान बदलने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल की संस्कृति बचाओ पद यात्रा रविवार को गोपेश्वर पहुंची। उन्होंने यूसीसी के दो प्रावधानों लिव-इन रिलेशनशिप और स्थायी निवास को सनातन संस्कृति व उत्तराखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे शीघ्र बदलने की मांग की।

यूकेडी ने समान नागरिक संहिता के तहत बने दो प्रावधानों के विरोध में ‘संस्कृति बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया है। यात्रा सातवें दिन गोपेश्वर पहुंची। यहां बस स्टेशन तिराहे पर यात्रा के संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि सीएम धामी ने देवभूमि की जनता पर यूसीसी को थोपा है। दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) और एक साल में बाहरी लोगों को स्थायी निवास बनाने का प्रावधान सनातन और जनविरोधी है। लिव इन रिलेशनशिप पाश्चात्य संस्कृति है जो सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए जनता पर थोपी गई है। वहीं बाहरी लोगों को स्थायी निवास बनाना हमारे युवाओं के रोजगार पर डाका डालना है। यदि सरकार इन दोनों प्रावधानों को नहीं हटाती है तो दल प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान दल के उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री किरण रावत पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, प्रवक्ता आशुतोष नेगी, बीपी भट्ट, संजीव भट्ट, आशुतोष भंडारी, आशीष नेगी, प्रवीन रमोल, अर्जुन नेगी, भोला चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed