फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   protest against poor quality of the road

सड़क की घटिया गुणवत्ता पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 29 Jun 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
protest against poor quality of the road
सिरण-एंड मोटर मार्ग निर्माण में हो रही देरी एवं घटिया गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को सिरण के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रधान कुलदीप बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंचे और लोनिवि गौचर के अधिकारियों व ठेकेदारों पर भड़क गए। वहीं, ईई अनूप कुमार ने कहा कि सड़क का बारीकी से निरीक्षण होगा। अगर गुणवत्ता में कमी मिलेगी, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिरण के ग्रामीणों ने कहा कि कई बार मोटर मार्ग के घटिया निर्माण कार्य एवं लेटलतीफी को लेकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश नेगी एवं ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल में लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएस रावत से भी मुलाकात की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि वे जल्द सड़क का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें। अगर काम की गुणवत्ता नहीं सुधारी, तो सीएम, डीएम से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर जय सिंह, विकासदीप, नवीन सिंह, अनुज सिंह, नरदेव सिंह, धीरज सिंह, अंकित सिंह, सौरभ सिंह, अनुज सिंह, सुमित सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed