फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Procession taken out to start Chardham Yatra

चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए निकाला जुलूस

Thu, 29 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out to start Chardham Yatra
बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग पर जुलूस-प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
चारधाम यात्रा के संचालन की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम में हक-हकूकधारियों ने जुलूस निकाला। लोगों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा गया कि हक-हकूकधारी यात्रा संचालन न होने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने साकेत चौक से लेकर नगर पंचायत चौराहे, बस टर्मिनल, देव दर्शनी होते हुए माणा रोड पर जुलूस निकाला। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय के सम्मुख हुई सभा में बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता और व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि कोर्ट के आदेश से भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सरकार कोर्ट में चारधाम यात्रा की पैरवी नहीं कर पा रही है। स्थानीय युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने शीघ्र चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग उठाई। कहा गया कि यदि यात्रा शुरू नहीं हुई तो बदरीनाथ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष राघव पंवार, मनदीप भंडारी, योगेश पंवार, अखिल पंवार और विपिन पंवार के साथ ही कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed