फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Problems in movement of drivers and passengers due to damage to highway and roads in rural areas

ब्लॉक के नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़कें बदहाल

Mon, 28 Oct 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Problems in movement of drivers and passengers due to damage to highway and roads in rural areas
कर्णप्रयाग के जसपुर-डुंग्री मोटर मार्ग यूं बना खस्ताहाल। - फोटो : KARNPRYAG
ब्लॉक के राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और मुसाफिरों को आवाजाही मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्णप्रयाग- नैनीताल हाईवे, डिम्मर-सैण, उज्जवलपुर-जसपुर-डुंग्री, सोनला-कंडारा, धारडुंग्री-मैखुरा, कर्णप्रयाग-नौटी, नंदासैंण-पुनगांव-बिसौणा आदि मोटर मार्गों के खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे के उज्जवलपुर से आदिबदरी तक ओएफसी लाईन के लिए खोदी गई मिट्टी के ढेर दुर्घटना के सबब बने हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों सड़कें खस्ताहाल होने से वाहन चालक जान-जोखिम मे डालकर आवाजाही के लिए विवश हैं। स्थानीय लोगों पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, विजय सिंह, गोविंद सिंह, मुरारी लाल, जगदीश लाल, चंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों से ब्लॉक के हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों को दुरस्त करने की मांग की थी। लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़कों का सुधारीकरण नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रकाश डिमरी
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed