मार्ग बदहाल, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियोजित कटिंग और मलबा निस्तारण के चलते जहां पैदल मार्ग और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। मामले में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों ने शिकायत करते हुए जल्द परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की मांग की।
विश्व बैंक डिवीजन की ओर से सोनला से धारडुंग्री तक 13 करोड़ की लागत से सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, स्वर्का की ग्राम प्रधान किरन देवी, वन पंचायत के दिग्पाल सिंह, ग्राम प्रहरी विनोद सिंह आदि का कहना है कि निर्माणदायी विभाग की ओर से जेसीबी से सड़क की कटिंग कर मलबे को गांव की ओर फेंका जा रहा है।
ग्राम पंचायत के कांचुला से लेकर धल गांव तक बड़े बोल्डर सड़क किनारे लगा दिए गए हैं, जिसके ठीक नीचे बस्ती है।
ग्रामीणों ने कहा यदि बरसात में एक भी बोल्डर बस्ती की ओर गिरा तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही धल गांव की तीन पेयजल लाइनें और सड़क से गांव तक जाने वाला पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। लगातार मलबा गिराने से कई बांज की पौध भी समाप्त हो गई है।
विश्व बैंक डिवीजन गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार भट्ट ने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द जांच कर लाइनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।