फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Primary teacher recruitment opportunity in Chamoli district

चमोली जिले में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का मौका

Sat, 21 Nov 2020 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Primary teacher recruitment opportunity in Chamoli district
चमोली जिले में शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालयों में 369 सहायक अध्यापकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है।
विज्ञापन

लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को इससे राहत मिलेगी। सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अभ्यर्थी को डीएलएड डिप्लोमाधारी होना अनिवार्य है। इसके अलावा 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड पास और यूटीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि डीएलएड डिप्लोमाधारी को भर्ती में वरीयता दी जाएगी। डीएलएड अभ्यर्थी कम होने पर ही बीएड करने वालों को मौका मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक नरेश कुमार हल्दयानी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 195, अनुसूचित जाति के लिए 70, ओबीसी के लिए 52, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 37 और अनुसूचित जाति के लिए 15 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed