फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Priest of deity Latu takes charge of Raksha Bandhan worship arrangements at Rudranath.

Chamoli News: रुद्रनाथ में लाटू देवता के पुजारी ने संभाली रक्षाबंधन की पूजा व्यवस्था

Sun, 30 Aug 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Aug 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Priest of deity Latu takes charge of Raksha Bandhan worship arrangements at Rudranath.
फोटो
विज्ञापन


तीन दिन की पैदल यात्रा के बाद वैतरणी कुंड में स्नान कर रुद्रनाथ पहुंचे देव निशान
शंखध्वनि के साथ मिला लाटू देवता को भेजा बुलावा
श्रद्धालुओं के बीच जागरों से हुआ संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। प्राचीन परंपरा के अनुसार इस वर्ष चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में रक्षाबंधन पर्व पर पूजा-अर्चना का जिम्मा बेमरु गांव के लाटू देवता के पुजारी ने संभाला। तीन दिन की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को विधि-विधान के साथ लाटू देवता के देव निशान को उनके स्थान पर स्थापित किया गया। रक्षाबंधन पर प्रतिवर्ष बेमरु गांव से लाटू देवता और डुमक गांव से राजा बजीर के पुजारी रुद्रनाथ पहुंचकर पूजा की जिम्मेदारी संभालते हैं।

बेमरु के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लाटू देवता के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्रनाथ की यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के पहले दिन अमेस उड्यार (पत्थरों की गुफा) में रात्रि प्रवास किया गया। दूसरे दिन पंचगंगा से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांचणी उड्यार में रात्रि विश्राम किया गया। तीसरे दिन सुबह करीब छह बजे लाटू देवता के देव निशान तूनाखर्क पहुंचे। तूनाखर्क पहुंचने पर रुद्रनाथ से शंखध्वनि के साथ लाटू देवता को बुलावा भेजा गया। इसके बाद वैतरणी कुंड में स्नान करने के बाद देव निशान और श्रद्धालु रुद्रनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। यहां रुद्रनाथ मंदिर के हक-हकूकधारियों और लाटू देवता के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच जागरों से संवाद हुआ। यह संवाद श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र रहा। संवाद के बाद लाटू देवता के पुजारी ने रावल की वेशभूषा धारण कर रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना कराई। पूजा पूरी होने के बाद कनणीपाबे देवता की पूजा की गई और इसके साथ ही यात्रा संपन्न हुई। इस अवसर पर लाटू देवता के पुजारी रणजीत सिंह नेगी, अवतारी पुरुष जगमोहन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी, सुनील, दिनेश चंद्र हटवाल, जागरी पान सिंह नेगी, राकेश सिंह, मनोज हटवाल, सुरेशी देवी, सीमा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed