फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PACS secretaries begin pen-down strike.

Chamoli News: पैक्स सचिवों की कलमबंद हड़ताल शुरू

Thu, 01 Oct 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 01 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
PACS secretaries begin pen-down strike.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर बृहस्पतिवार से सहकारी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने पैक्स सचिव एवं कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने, सभी कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य योजना व गोल्डन कार्ड से जोड़ने, पदोन्नति सहित विभिन्न मांगें पूरा करने की मांग की। मांगों के समर्थन में पांच अक्तूबर को निबंधक कार्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को पैक्स सचिव कार्यालयों में तो पहुंचे लेकिन काम नहीं किया। संगठन के जिलाध्यक्ष भीम सिंह नेगी और महासचिव कैलाश नेगी ने बताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब एक से चार अक्तूबर तक कलमबंद हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो निबंधक कार्यालय परिसर में धरना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed