फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prayas Kala Sangam Manch created awareness through street drama

Chamoli News: प्रयास कला संगम मंच ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Mon, 03 Feb 2025 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 03 Feb 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
Prayas Kala Sangam Manch created awareness through street drama
कर्णप्रयाग। वनाग्नि की घटना को रोकने और नियंत्रण के लिए आटागाड़ रेंज की ओर से आयोजित वन देवी डोली यात्रा सोमवार को ब्लॉक के सिमली और चमोला गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने वन देवी डोली यात्रा का स्वागत किया गया। जहां प्रयास कला संगम मंच की ओर से ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया गया। आंख्यूं तें ना झुकाया, मनखी तें बतावा, वन तें बढ़ावा... से जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका सुंडली ने कहा कि अधिकांश देवी देवताओं का वास गांवों के आसपास के जंगलों में रहता है। उन्होंने आस्था जताते हुए महिलाओं से कहा कि देवी देवताओं का स्थान सुरक्षित रहना चाहिए। वन क्षेत्राधिकारी आरके निराला ने कहा कि अब तक वन देवी डोली पांच दिनों में जिले के लगभग 30 गांवों का भ्रमण कर चुकी है। गढ़कला प्रयास कला संगम मंच पौड़ी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक नया सवेरा और लोकगीत तथा सामूहिक गीतों से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, लखपत सगोई, वन पंचायत सरपंच सिमली कल्पना नेगी, ममंद अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, अंजू लडोला और अंजू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed