फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pradhan Sangh warns of agitation if liquor shop is not canceled

Chamoli News: प्रधान संघ ने शराब की दुकान निरस्त नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 07 Apr 2023 03:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangh warns of agitation if liquor shop is not canceled
फोटो
विज्ञापन

देवाल। प्रधान संघ ने देवाल में अंग्रेजी शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग की। बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रदीप नेगी के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि देवाल में अंग्रेजी शराब की दुकान मुख्य बाजार में संचालित की जा रही है। उसके सामने से विद्यालय के बच्चों का आना-जाना होता है। स्टेट बैंक व सहकारी बैंक भी दुकान के पास हैं। शराब की दुकान बाजार में होने से यहां शराबियों का हुड़दंग रहता है। शराब विक्रेताओं द्धारा बच्चों को भी शराब की बोतल बेची जाती, जिससे युवा पीढ़ी भी नशे का शिकार हो गए हैं। कहा कि इससे पूर्व भी प्रधानों व क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से यहां पर शराब का टेंडर नहीं करने की अपील की थी। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भवानीदत्त जोशी, मनोज कुमार ने देवाल में शराब की दुकान निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed