फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police showed strictness, challaned 269 vehicles for more than 1.5 lakh rupees in one day

Chamoli News: पुलिस ने दिखाई सख्ती, एक दिन में 269 वाहनों के डेढ़ लाख से अधिक के चालान

Fri, 18 Jul 2025 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 18 Jul 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Police showed strictness, challaned 269 vehicles for more than 1.5 lakh rupees in one day
यातायात नियमों के उल्लंघन पर बदरीनाथ हाईवे पर चला अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहे दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ताबड़तोड़ चालन किए। पुलिस ने एक दिन में 269 वाहनों का चालान किया और एक लाख 67 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला।
इन दिनों कांवड़ लेकर बदरीनाथ सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री पहुंच रहे हैं लेकिन यह यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कोई बाइक का साइलेंसर निकालकर चल रहा है तो कोई मोडिफाइड साइलेंसर लगाए हुए है। बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग भी की जा रही है। रफ्तार तेज होने के कारण बाजारों में हादसे का अंदेशा बना रहता है। एसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले में हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और 269 वाहनों के चालान किए। इसमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन रहे।
विज्ञापन


फोटो-



आरटीओ ने दो माह में 740 चालान किए, नौ लाख जुर्माना वसूला

कर्णप्रयाग। परिवहन विभाग की ओर से जून और जुलाई माह में वाहनों के चेकिंग अभियान के तहत 740 वाहनों का चालान किया गया। इसमें 11 वाहन सीज कर लगभग नौ लाख रुपये का जुर्माना वसूला किया गया। सबसे अधिक वाहनों के चालान तेज गति, बिना हेलमेट और पर्यावरण प्रमाणपत्र नहीं होने पर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासनिक अभिषेक भट्टगांई ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की ओर से नियमित चेकिंग अभियान चलाया गया। जून और जुलाई माह में 740 वाहनों का चालान किया गया। वहीं शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 50 से अधिक वाहनों का चालान किया। संभागीय परिवहन अधिकारी चेकिंग सुरेंद्र कपकोटी ने बताया कि कावड़ यात्री दोपहिया वाहन बिना साइलेंसर, हेलमेट, इंशोयोरेंस, लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। इस पर उनका 75,000 रुपये से अधिक का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed