फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police reunited the separated people with their families

Chamoli News: पुलिस ने बिछुड़ों को परिजनों से मिलाया

Wed, 06 May 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 May 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Police reunited the separated people with their families
बदरीनाथ। श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ के कारण बदरीनाथ धाम में कई बार बच्चे परिवार से बिछुड़ जा रहे हैं। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए ऐसे बच्चों को उनके परिजनों से मिलवा रही है। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को ऐसे करीब पांच मामले सामने आए। कर्नाटक निवासी नरसिंह हैबर परिवार से बिछुड़ गए। पुलिस कांस्टेबल सरदार व आदर्श रमोला ने तेजी दिखाते हुए नरसिंह हैबर को ढूंढ निकाला। गाजियाबाद निवासी नीलम गुप्ता मंदिर परिसर में परिजनों से बिछुड़ गईं। कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने काफी प्रयास के बाद महिला को ढूंढ लिया। दिल्ली निवासी मुकुल सिंघल (15) परिवार से बिछुड़ गया। कंट्रोल रूम ने सूचना मिलने के बाद बालक को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को दो बच्चे परिवार से बिछड़ गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चों के परिजनों को ढूंढ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed