फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police did flag march in Gopeshwar and Mandal

पुलिस ने गोपेश्वर और मंडल में किया फ्लैग मार्च

Tue, 18 Jan 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Police did flag march in Gopeshwar and Mandal
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों ने गोपेश्वर और मंडल में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के नियमों का पालन करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर के नेतृत्व में गोपेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार को फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस मैदान गोपेश्वर से गैस गोदाम और फिर मंडल क्षेत्र में जवानों ने फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को जानकारी दी कि धारा 144 लागू है। इसके प्रावधानों का पालन करें। लोगों से अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में शराब, उपहार और धनराशि वितरण कर मत प्राप्त करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान गोपेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रौतेला के अलावा पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed