फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pokhari: University representative post vacant, unopposed election for secretary fixed

पोखरी : विवि प्रतिनिधि पद खाली, सचिव पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 27 Sep 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 27 Sep 2025 05:11 PM IST
सार

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में दाखिला विवाद के चलते दो प्रमुख छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव से पीछे हट गए। इससे सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है जबकि कुछ पदों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
Pokhari: University representative post vacant, unopposed election for secretary fixed

विस्तार

दाखिले के विवाद के बाद दोनों छात्र नेता चुनाव से पीछे हटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में दो जगह हुए दाखिले के विवाद में घिरे दो छात्र नेता छात्रसंघ चुनाव से पीछे हट गए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को इस संबंध में आवेदन दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब विवि प्रतिनिधि पद खाली रहेगा जबकि सचिव पद पर भूमिका का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव होगा।

राजकीय महाविद्यालय पोखरी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान दो जगह प्रवेश को लेकर दो दिन खूब नाटकीय घटनाक्रम हुए। छात्रसंघ चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन की जांच में विवि प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु नेगी का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद उत्तम सिंह ही एकमात्र प्रत्याशी रह गए थे जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन माना जा रहा था। साथ ही सहसचिव के लिए एक ही प्रत्याशी होने से इस पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को एबीवीपी व आर्यन छात्र संगठन ने एनएसयूआई के दो प्रत्याशियों के दो जगह दाखिला होने की बात पर धरना शुरू कर दिया गया। यह दो प्रत्याशी विवि प्रतिनिधि के प्रत्याशी उत्तम सिंह और सचिव पद के प्रत्याशी प्रियांकुश थे। इसके विरोध में एनएसयूआई के छात्र भी कॉलेज की छत पर चढ़ गए थे। तब कॉलेज प्रशासन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत एक छात्र दो जगह दाखिला ले सकता है। शुक्रवार को यूआर पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उत्तम सिंह और सचिव पद के प्रत्याशी प्रियांकुश ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार को चुनाव न लड़ने और उनका नामांकन निरस्त करने के लिए आवेदन दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए नामांकन निरस्त कर दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कोई उम्मीदवार नहीं है जबकि सचिव पद पर एबीवीपी की भूमिका का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर निर्धारित समय पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed