फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pokhari-Gopeshwar road is in bad condition till Devkhal

Chamoli News: पोखरी-गोपेश्वर सड़क देवखाल तक बदहाल

Sun, 07 Dec 2025 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Dec 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
Pokhari-Gopeshwar road is in bad condition till Devkhal
फोटो
विज्ञापन


पोखरी। ब्लॉक पोखरी के लिए महत्वपूर्ण पोखरी-गोपेश्वर सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी है। खासकर पोखरी से देवखाल तक सड़क पर आवागमन जोखिम भरा बना है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की।

किमोठा के ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, कांडई चंद्रशिला के ग्राम प्रधान भगत भंडारी, तोणजी की प्रधान राजेश्वरी देवी, मयंक नेगी, दिगपाल नेगी, दिनेश रड़वाल, मातवर सिंह, गुणम के पूर्व प्रधान जीत सिंह आदि ने कहा कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के पास है। लंबे समय से सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सड़क का डामर जगह-जगह उखड़ा हुआ है। कहीं सड़क पर गड्ढे हैं तो कहीं पुश्ते टूटे हुए हैं। सड़क पर नाली नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर बहता रहता है। बंगथल, नारी गदेरा और सलना में सड़क की हालत काफी खराब है। उन्होंने जल्द सड़क पर सुधारीकरण कार्य करवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed