फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pledge to protect by planting saplings

पौधे रोपकर लिया संरक्षण का संकल्प

Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect by planting saplings
बीएड कॉलेज जिलासू के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। साथ ही अलकनंदा नदी के किनारे संरक्षित प्रजाति के देवदार और बांज के साथ ही आंवला, जामुन, आम के 50 से अधिक पौधे भी लगाए। इस मौके पर बीएड के विभागाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुंवर, प्राध्यापक सुरेश प्रसाद कोठारी, लक्ष्मी राणा, कार्यालय अधीक्षक मनोज मैखुरी, हरीश तिवारी, मनोज सती के साथ ही कर्मचारियों ने रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बदरीनाथ वन प्रभाग की चमोली रेंज की ओर से अपर चमोली डाक बंगला परिसर में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी कमल लाल भारती, उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद भट्ट मौजूद थे। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र व महिला मंगल दल ने गाड़ी गांव में पौधे रोपे, जिसमें महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, चंदा देवी, उप प्रधान ललिता देवी आदि उपस्थित रहे। वहीं, गोपेश्वर के चरणपादुका गोथल समिति ने बंज्याणी गांव के ऊपर पौधे रोपे। इस दौरान समिति अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव मीना तिवाड़ी, बीना पंवार और सुषमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्व. चक्रधर तिवारी की याद में रोपे पौधे
गोपेश्वर। टंगसा गांव में संकल्प अभियान की ओर से पर्यावरणविद स्वर्गीय चक्रधर तिवारी की याद में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजाति के 300 पौधों का रोपण किया। पर्यावरणविद मुराली लाल ने ग्रामीणों से पौधों के संरक्षण का आग्रह किया। इस मौके पर सरपंच भरत सिंह बिष्ट, दिनेश तिवारी, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल, सुरेंद्र बिष्ट, नारायण सिंह, सुरजीत खत्री, महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी, उमा, दमयंती और संदीप तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुख समृद्धि की कामना की
कर्णप्रयाग। प्राथमिक स्कूल मलेठी में हरेला पर्व पर अभिभावकों व शिक्षकों ने फल-फूल के पौधे रोपे और गांव सहित पूरे राज्य की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र नेगी व सहायक अध्यापक डॉ. पूजा नेगी, अभिभावकों में सरिता देवी, सीता देवी आदि मौजूद थे। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में भी पौधे रोपे गए। इस दौरान हुई ऑनलाइन गोष्ठी में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट ने हरेला पर्व की महत्ता बताई। वहीं नारायणबगड़ में वन विभाग की ओर से ममंद केवर की महिलाओं, पुलिस पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने नारायणबगड़ बाजार के भूस्खलन क्षेत्र में सुराई, देवदार, तिमला, भीमल, मेहल, बांज, बुरांश, काफल, शहतूत के पौधे रोपे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed